इसपर सोनू कहते हैं, 'आखिर मैं अपने बेटे को फादर्स डे पर कार क्यों गिफ्ट करूंगा? क्या उसे कुछ मुझे गिफ्ट नहीं करना चाहिए? आखिरकार यह तो मेरा दिन हुआ ना। मजाक की बात अलग है, मेरे लिए फादर्स डे का सबसे अच्छा गिफ्ट वह होगा जब मैं अपने दोनों बेटों के साथ पूरा दिन एक साथ गुजारूंगा। मेरे पास मुश्किल से ही उनके लिए वक्त होता है। अब वे बड़े हो रहे हैं और उनकी अपनी जिंदगी भी है।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनू सूद लोगों की मदद करते तो नजर आते ही हैं, इसके अलावा वह जल्द ही कई फिल्मों में भी नजर आएंगे। पिछली बार सोनू रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सिंबा' में विलन के किरदार में नजर आए थे। अब सोनू सूद फिल्म 'पृथ्वीराज' में काम कर रहे हैं। बता दें इस फिल्म से मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा सोनू कुछ साउथ की फिल्मों में भी काम कर रहे हैं।