फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: ओडिशा ट्रेन हादसे के पीड़ितों के लिए सोनू ने उठाया कदम, सरकार से की राहत कोष स्थापित करने की अपील

Sun, 04 Jun 2023 08:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता सोनू सूद ने त्रासदी के पीड़ितों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एक दिल को छूने वाला संदेश साझा किया है।
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन ओडिशा के बालासोर जिले में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे से पूरा देश सदमे में है। देशभर में इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। इस आकस्मिक हादसे ने सभी को परेशान कर दिया है। बीते दिन कई हस्तियों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के लिए दुख व्यक्त किया। इन्हीं में से एक 'देश के हीरो' के नाम से फैंस के बीच मशहूर अभिनेता सोनू सूद भी शामिल हैं। सोनू सूद ने दुख व्यक्त करने के साथ ही भारत सरकार से एक खास अपील भी की है। चलिए जानते हैं कि आखिर सोनू सूद ने क्या कहा..

विज्ञापन

सोनू सूद - फोटो : social media
अभिनेता सोनू सूद ने त्रासदी के पीड़ितों के लिए अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए एक दिल को छूने वाला संदेश साझा किया है। अभिनेता ने अपना ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'हम लोग ट्वीट करते हैं, शोक दिखाते हैं फिर अपनी जिंदगी में व्यस्त हो जाते हैं। लेकिन उन सभी लोगों का क्या जो रोजी-रोटी के लिए घर छोड़कर दूसरे शहर में चले गए थे, कई परिवार गायब हो गए, क्या वे फिर कभी खड़े हो पाएंगे।'

सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू ने आगे राजनेताओं से दोषपूर्ण खेल में उलझने से बचने का आग्रह किया और सरकार से विशेष रूप से प्रभावितों के लिए एक राहत कोष स्थापित करने की मांग की। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, 'मैं सभी से कहता हूं कि उनके लिए कुछ करें, राज्य सरकारें, केंद्र सरकार कुछ ऐसी नीतियां बनाएं जो भविष्य के लिए एक मिसाल कायम करें।' 
विज्ञापन

सोनू सूद - फोटो : social media
आपको बता दें, सोनू सूद कोरोना काल में मजदूरों के लिए भगवान बनकर सामने आए थे। अभिनेता ने मजदूरों से लेकर जरूरतमंद लोगों तक की हर संभव मदद की थी।  कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बनकर सामने आए अभिनेता की दरियादिली देखकर लोगों ने उन्हें अपना रियल हीरो मान लिया है। सोनू सूद अब भी अक्सर लोगों की मदद करने के लिए आगे आ जाते हैं। सोनू सूद जल्द ही फिल्म 'फतेह' में काम करते दिखाई देंगे, जिसका एलान हाल ही में किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें