अगली फिल्म बिहार पर आधारित
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सोनू सूद ने कहा, 'अपनी मिट्टी से एक अलग ही लगाव है। वापस आया हूं और आता ही रहूंगा'। उन्होंने यह भी बताया कि वह बिहार पर एक फिल्म बना रहे हैं। एक्टर ने कहा ,'इवेंट भी होने वाला है..स्टार्ट भी करने वाले हैं..पटना अपनी मिट्टी है और जो अगली फिल्म भी कर रहा हूं वो बिहार पर आधारित है'।
राइज एंड फॉल शो में बढ़ी हलचल, आदित्य नारायण और बाली के बीच हुई गहमागहमी; दोनों की दोस्ती में आई दरार!
बिहार विधानसभा चुनाव पर क्या बोले?
बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गौरतलब है कि 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। इसे लेकर सोनू सूद ने राजनीतिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'बस मेरी यही कामना करूंगा कि चाहें जीते कोई भी, बस बिहार को बढ़िया बनाए'।
सोनू सूद का वर्क फ्रंट
सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें 'जोधा अकबर', 'सिम्बा' और 'फतेह' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फतेह' से निर्देशन में कदम रखा। इस फिल्म में सोनू सूद के साथ नसीरुद्दीन शाह, जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और दिव्येंदु भट्टाचार्य भी नजर आए। अपने फिल्मी करियर के अलावा सोनू सूद अपने चैरिटी कार्यों के लिए जाने जाते हैं। खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों की काफी मदद की। बीते दिनों पंजाब में आई बाढ़ के दौरान भी उन्होंने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया।