फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार पर बेस्ड होगी सोनू सूद की अगली फिल्म, पटना यात्रा के दौरान एक्टर का खुलासा; कहा- अपनी मिट्टी से लगाव है

Sun, 12 Oct 2025 10:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Sood On Upcoming Film: अभिनेता सोनू सूद ने अपनी हालिया पटना यात्रा के दौरान अपनी आगामी फिल्म पर अपडेट शेयर किया। उन्होंने कहा कि उनकी अगली फिल्म बिहार पर आधारित है।
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम, एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'गरीबों के मसीहा' के रूप में लोकप्रिय अभिनेता सोनू सूद आज रविवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म पर पत्ते खोले और कहा कि उनकी अगली फिल्म बिहार राज्य पर बेस्ड है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिहार से उनका गहरा कनेक्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगली फिल्म बिहार पर आधारित
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में सोनू सूद ने कहा, 'अपनी मिट्टी से एक अलग ही लगाव है। वापस आया हूं और आता ही रहूंगा'।  उन्होंने यह भी बताया कि वह बिहार पर एक फिल्म बना रहे हैं। एक्टर ने कहा ,'इवेंट भी होने वाला है..स्टार्ट भी करने वाले हैं..पटना अपनी मिट्टी है और जो अगली फिल्म भी कर रहा हूं वो बिहार पर आधारित है'। 

राइज एंड फॉल शो में बढ़ी हलचल, आदित्य नारायण और बाली के बीच हुई गहमागहमी; दोनों की दोस्ती में आई दरार!

बिहार विधानसभा चुनाव पर क्या बोले?
बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गौरतलब है कि 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। इसे लेकर सोनू सूद ने राजनीतिक परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'बस मेरी यही कामना करूंगा कि चाहें जीते कोई भी, बस बिहार को बढ़िया बनाए'।

सोनू सूद का वर्क फ्रंट
सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें 'जोधा अकबर', 'सिम्बा' और 'फतेह' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फतेह' से निर्देशन में कदम रखा। इस फिल्म में सोनू सूद के साथ नसीरुद्दीन शाह, जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और दिव्येंदु भट्टाचार्य भी नजर आए। अपने फिल्मी करियर के अलावा सोनू सूद अपने चैरिटी कार्यों के लिए जाने जाते हैं। खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों की काफी मदद की। बीते दिनों पंजाब में आई बाढ़ के दौरान भी उन्होंने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें