फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सिम्बा' के विलेन सोनू सूद जिम में बहा रहे पसीना, रोज 35 किलो मीटर तक चला रहे हैं साइकिल

Wed, 30 May 2018 11:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में रणवीर सिंह,सोनू सूद और बॉलीवुड की अपकमिंग एक्टर सारा अली खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर यह तीनों स्टार काफी मेहनत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'सिम्बा' में सोनू सूद विलेन की भूमिका में होंगे। विलेन की भूमिका को बखूबी निभाने के लिए सोनू सूद काफी मेहनत भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में यह खबर सामने आई की है कि 'सिम्बा' में विलेन के किरदार के लिए सोनू सूद जिम में काफी पसीना बहा रहे हैं। इतना ही नहीं वह रोजाना 35 किलो मीटर तक साइकिल भी चला रहे हैं और अपने खाने-पीने की चीजों पर भी काफी ध्यान दे रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'सिम्बा' में विलेन के लिए सोनू सूद से पहले एक्टर आर. माधवन का नाम तय किया गया था, लेकिन आर. माधवन के कंधे में चोट होने के कारण उन्हेंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद रोहित शेट्टी ने विलेन के रोल के लिए सोनू सूद का नाम घोषित किया। 

बता दें कि 'सिम्बा' साउथ की फिल्म टेंपर का रिमेक है। टेंपर में ओरिजिनल विलेन का किरदार प्रकाश राज ने निभाया था। ये फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें