फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: सोनू सूद ने फैंस को दिया खास तोहफा, पहले दिन सिर्फ 99 रुपये में मिलेगी 'फतेह' की टिकट, यह है वजह

Wed, 08 Jan 2025 11:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनू सूद की फिल्म 'फतेह' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अभिनेता ने फिल्म की रिलीज से पहले एक वीडियो साझा किया है और अपने फैंस को खुशखबरी दी है। 
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सोनू सूद अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जाने जाते हैं। सोनू सूद को 'गरीबों का मसीहा' कहा जाता है। वह जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। फैंस भी अभिनेता के इस अंदाज के मुरीद हैं। अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'फतेह' की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने घोषणा की है कि उनकी फिल्म फतेह के पहले दिन के टिकट की कीमत सिर्फ 99 रुपये होगी।
विज्ञापन


पहले दिन सिर्फ 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
सोनू सूद ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहते नजर आए, "साल 2020 में जब सभी कोविड शुरू हुआ तो बहुत सारे, हजारों-लाखों लोग जो मदद के लिए मुझ तक पहुंचना चाहते थे। उनके साथ साइबर फ्रॉड होने शुरू हो गए। उनके बैंक से पैसे निकाले गए। यह चीज मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आई। तो मैं सोच रहा था कि यह फिल्म जो आप लोगों के लिए बनाई गई है। ये आप तक कैसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे और 10 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। तो आपके लिए और पूरे देश के लिए फतेह की टिकट का दाम रहेगा, 99 रुपये। इस फिल्म की पूरी की पूरी कलेक्शन का जो प्रॉफिट होगा, वो चैरिटी में जाएगा।"




प्रशंसकों ने की सराहना
सोशल मीडिया पर प्रशंसक सोनू के इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब हमारी बारी है! जिसने हर मुश्किल घड़ी में साथ दिया अब उनके सपनों और संघर्ष को सलाम करने का वक्त है। सोनू सूद के साथ खड़े होकर दिखाइए कि इंसानियत अभी जिंदा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपकी पहल बहुत अच्छी है सर। हम सभी आपका साथ जरूर देंगे।' एक और यूजर ने लिखा, 'सर, हमें आप पर गर्व है। हम सभी आपके साथ हैं।'
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'फतेह' की रिलीज को अब कुछ ही दिन बाकी हैं। यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म के दो ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं और दोनों धमाकेदार हैं। फिलहाल ट्रेलर देखकर तो एक्शन और मारधाड़ के मामले में यह फिल्म रणबीर कपूर की 'एनिमल' को टक्कर देती दिख रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें