बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का ट्विटर अकाउंट मंगलवार को बंद कर दिया गया जिसके समर्थन में अब सोनू निगम ने भी ट्विटर छोड़ने का ऐलान किया। अब उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया है।
अभिजीत ने जेएनयू छात्रसंघ नेता शेहला राशिद और अरुंधती रॉय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे बाद उनका ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किया गया।
सोनू निगम ने 24 ट्वीट किए जिसमें उन्होंने अभिजीत का साथ दिया है और लिखा कि वो भी अभिजीत के समर्थन में अपना ट्विटर हैंडल बंद कर रहे हैं।
सोनू ने ट्वीट किया, 'सच में ? उन्होंने अभिजीत का अकाउंट सस्पेंड कर दिया? क्यों? इस हिसाब से तो 90% ट्विटर अकाउंट बंद हो जाने चाहिए क्योंकि उनमें भी गाली गलौच, धमकियां और कट्टरवादियों वाली बातें लिखी जाती हैं।'
Really? They suspended his account? Why? 90% of Twitter accounts then should be suspended too for worse fanaticism, Foul language & Threats! https://t.co/JwopfD44jl
— Sonu Nigam (@sonunigam) May 23, 2017
बता दें कि महिलाओं पर विवादित ट्वीट करने पर अभिजीत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। उनकी यूजर आईडी पर क्लिक करने से अकाउंट सस्पेंडेड दिख रहा है। लेकिन यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि अभिजीत के ट्विटर अकाउंट को कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है या फिर हमेशा के लिए।
Sonu Nigam in a series of tweets says, he will be leaving Twitter soon. pic.twitter.com/2X8I7N61JY
— ANI (@ANI_news) May 24, 2017
हालांकि सोनू का ट्विटर अकाउंट तो डिलीट हो गया है लेकिन आप उनके 24 ट्वीट आगे की स्लाइड्स में पड़ सकते हैं।