फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू निगम बोले- मैं अजान नहीं लाउडस्पीकर के हूं खिलाफ... पौने घंटे बाद मुंडवा लिया सिर

Wed, 19 Apr 2017 06:08 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
साेनू न‌िगम
विज्ञापन
अजान विवाद को बढ़ता देख सोनू निगम ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रख्‍ाी। इस कॉन्फ्रेंस में सोनू ने सफाई देते हुए कहा, 'मेरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। जिस तरह मुझे अपनी बात कहने का हक है, उसी तरह आपको मेरी बात ना मानने का भी हक है। इतना ही नहीं सोनू ने कॉन्फ्रेंस के एक घंटे बाद ही अपना सिर मुंडवा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया था कि जो भी उनको गंजा करेगा उसे 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। सोनू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि मैं फतवे की बात को प्यार से मानूंगा। जरूरी नहीं हर बात में गुस्सा दिखाया जाए। इसलिए उन्होंने सिर मुंडवा लिया। 

सोनू निगम ने मोहम्मद साहब की जगह मोहम्मद लिखने पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ट्विटर पर लोग छोटे से छोटा लिखने की कोशिश की। इसलिए मैंने मोहम्मद साहब नहीं लिखा। साथ ही इंग्लिश में मोहम्मद साहब लिखना जरूरी नहीं लग रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अजान विवाद पर वाजिद खान से बोले सोनू निगम, 'मुस्लिम नहीं भारतीय बनें'
  
साथ ही सोनू अपनी लाउडस्पीकर वाली बात पर भी टिके रहे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्‍थलों पर लाउडस्पीकर की कोई जरूरत नहीं है। मेरी बात को अहमद पटेल साहब ने बेहतर तरीके से  कहा है। गलत समय में माइक का इस्तेमाल होता है।
  Sonu Nigam gets his head shaved after a Fatwa was issued announcing 10 Lakhs for anyone who shaves Nigam's head pic.twitter.com/wWUZmnmb8N — ANI (@ANI_news) April 19, 2017


ये भी पढ़ें - गंजा करो और 10 लाख पाओ का फतवा जारी, सोनू बोले- इस रकम से मौलवी बनाओ
विज्ञापन

साेनू न‌िगम
सोनू निगम ने कहा कि धर्म के नाम पर शोर मचाना गुंडागर्दी है। आखिर ये आडंबर कब तक होगा। लोग छोटी-छोटी बात पकड़ते हैं लेकिन बड़ी बात नहीं समझते। 

ये है पूरा मुद्दा
बता दें कि सोनू निगम ने हाल ही में मस्जिद में होने वाली अजान को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स के साथ नेता-अभिनेताओं ने भी घेरा।

सोनू निगम ने अपने अजान वाले ट्वीट में लिखा था कि अजान की लाउस्पीकर से आने वाली आवाज से उनकी नींद खराब होती है। इस ट्वीट के बाद सोनू निगम को लेकर लोगों नेे सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दीं और खूब ट्रोल भी किया।

ये भी पढ़ें - अजान के खिलाफ ट्वीट करने पर सोनू निगम के खिलाफ FIR दर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें