फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई पुलिस को सोनू निगम का सलाम, कार्यक्रम में गाया 'बॉर्डर 2' का 'घर कब आओगे' सॉन्ग; वीडियो वायरल

Wed, 07 Jan 2026 09:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ghar Kab Aaoge Song: फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज से पहले इसका गाना 'घर कब आओगे' काफी ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में सिंगर सोनू निगम ने मुंबई पुलिस के एक कार्यक्रम में यह गाना गुनगुनाया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'बॉर्डर 2' इस महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बीते दिनों इस फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' जारी किया गया, जो काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले हाल ही में सिंगर सोनू निगम ने यह गाना मुंबई पुलिस के लिए मुंबई में आयोजित एक इवेंट में गुनगुनाया। इस इवेंट का आयोजन पुलिसकर्मियों के सम्मान में किया गया था। 

विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के साथ सोनू निगम ने गुनगुनाया गाना
घर और परिवार से दूर रहकर लोगों की सेवा, देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में मुंबई में आज बुधवार को एक इवेंट का आयोजित किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों के सम्मान में कई भावुक संगीत प्रस्तुतियां दी गईं। इस कार्यक्रम में मशहूर सिंगर सोनू निगम भी पहुंचे और उन्होंने फिल्म 'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे' गाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ यह गाना मंच से गुनगुनाया। इस दौरान मुंबई पुलिस के म्यूजिक बैंड ने संगीत पेश किया। 
 
विज्ञापन

सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनू निगम ने की मुंबई पुलिस की तारीफ
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम के साथ एक पुलिसकर्मी ने मंच पर यह गाना गाया। इस कार्यक्रम में देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीत सुन हर कोई भावुक हो गया। कार्यक्रम के अंत में सोनू निगम ने मुंबई पुलिस की सराहना की। सिंगर ने कहा कि देश की सेवा में लगे पुलिसकर्मियों के साथ मंच साझा करना उनके लिए गर्व की बात है।

Avatar Fire And Ash Collection: तीसरे हफ्ते में लड़खड़ाई 'अवतार 3', जानें 20वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन





कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'बॉर्डर 2', क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी भी हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें