सोनू निगम के साथ डीटीयू फेस्ट में हुआ बुरा बर्ताव
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonunigamofficial
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने हाल ही में टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के इंजीफेस्ट 2025 में प्रदर्शन किया, लेकिन वहां पर छात्रों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। सोनू निगम ने शांति बनाए रखी और भीड़ से सम्मान के साथ व्यवहार करने को कहा।
सोनू निगम पर हुई पत्थरबाजी
DTU के इस इवेंट के दौरान सोनू निगम पर पत्थरबाजी की गई। लाइव शो के बीच छात्रों के बोतल और पत्थर फेंकने के चलते सिंगर परेशान हो गए।
सोनू निगम ने कॉन्सर्ट को लेकर कही यह बात
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, सोनू ने कहा, "मैं आपके लिए आया हूं ताकि हम सब मिलकर अच्छा समय बिता सकें। प्लीज ऐसा ना करें।" हालांकि, स्थिति तब बिगड़ गई जब सोनू की टीम के कुछ लोग अफरा-तफरी में घायल हो गए। इस घटना में एक लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिसके बाद इवेंट में भीड़ को संभालना बेहद मुश्किल हो गया
पहले भी हो चुक है ऐसा वाक्या
इससे पहले फरवरी में कोलकाता के एक कॉन्सर्ट में भी सोनू निगम को ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ी थी। वहां कुछ दर्शक उनके गाने के दौरान खड़े हो गए, जिससे वह नाराज हो गए। उन्होंने गुस्से में कहा कि अगर लोग खड़े होना चाहते हैं तो चुनाव में जाएं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें:
Raid 2 Second Poster: 'रेड 2' से सामने आया रितेश देशमुख का पहला लुक, नेतागिरी करते नजर आए अभिनेता