फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनी राजदान ने सरकार से पूछा - 16 से 40 साल तक के उम्र के लोगों को पहले कोरोना वैक्सीन क्यों नहीं लग रही?

Thu, 25 Mar 2021 02:20 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोनी राजदान - फोटो : instagram/sonirazdan
विज्ञापन

अभिनेत्री सोनी राजदान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। सोनी आजकल अपने विचारों और मन में उठ रहे सवालों को खुलकर साझा कर रही हैं। इसी बीच सोनी ने एक बार ट्वीट कर एक सवाल किया है। उनका यह सवाल कोरोना वैक्सीन को लेकर है जिसके बाद से वो सुर्खियों में बनी हई हैं।

सोनी राजदान ने ट्वीट में लिखा कि सबसे पहले 16 से 40 साल की उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगनी चाहिए क्योंकि इस उम्र के तबके के लोग काम करने या अन्य कई उद्देश्यों की वजह से बाहर जाते हैं। मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि इन लोगों को पहले वैक्सीन क्यों नहीं लग रही है।'

विज्ञापन

 



सोनी के इस सवाल पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभिनेता रणबीर कपूर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सोनी राजदान की चिंता होनी जायज भी है आखिरकार रणबीर उनकी बेटी आलिया भट्ट को डेट जो कर रहे हैं। 

हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिश्ट कहे जाने वाले आमिर खान भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इससे पहले कार्तिक आर्यन भी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। लगातार कोरोना के मामलो के बीच हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म मेकर सतीश कौशिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया।  इसके पहले रणबीर कपूर, वरुण धवन, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें