फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया की 'अल्फा' की रिलीज से पहले मां सोनी का खास पोस्ट, साझा की 4 पीढ़ियों की खूबसूरत तस्वीर; लिखी यह बात

Thu, 02 Jul 2026 01:31 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Soni Razdan On Alpha Movie: आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। आज आलिया की मां सोनी राजदान ने 'अल्फा' की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की है। 
विज्ञापन
आलिया भट्ट - अल्फा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की नई एक्शन फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से ठीक एक दिन पहले, आलिया की मां और अभिनेत्री सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारी और भावुक पोस्ट साझा की है।

विज्ञापन

तस्वीर में दिखीं परिवार की 4 पीढ़ियां
सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में उनके परिवार की चार पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में आलिया भट्ट की 97 साल की नानी, आलिया की मां सोनी राजदान, खुद आलिया और आलिया की बेटी राहा कपूर नजर आ रही हैं।

सोनी ने अपनी मां को बताया असली 'अल्फा वुमन'
सोनी राजदान ने अपनी 97 साल की मां को असली 'OG' यानी अल्फा वुमन' बताया। उन्होंने अपनी मां के बचपन के मुश्किल दिनों को याद करते हुए लिखा, 'मेरी मां जब सिर्फ 6 साल की थीं, तब उन्हें नाजी जर्मनी छोड़कर जाना पड़ा था। हम यहूदी नहीं बल्कि जर्मन थे, लेकिन मेरे दादाजी हिटलर के खिलाफ खुलकर खड़े हुए थे, इसलिए हमारे परिवार को देश छोड़ना पड़ा।'

सोनी ने आगे लिखा कि उनका परिवार चेकोस्लोवाकिया से होते हुए एक ट्रेन के जरिए किसी तरह ब्रिटेन पहुंचा। वहां उनकी मां की मुलाकात एन.एन. राजदान से हुई, जिनसे शादी करने के बाद वह भारत आ गईं और यहां अपनी नई जिंदगी शुरू की।

हर घर में होती हैं 'अल्फा वुमन'
सोनी ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा कि हर परिवार में ऐसी बहादुर और मजबूत महिलाएं यानी अल्फा वुमन होती हैं। हमारी मां और दादी-नानियां ही असली अल्फा वुमन हैं। उन्होंने अपने फैंस से भी उनके जीवन की ऐसी ही प्रेरणादायक महिलाओं की कहानियां साझा करने को कहा।
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'अल्फा'
फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म के निर्देशक शिव रवैल हैं। यह YRF स्पाई यूनिवर्स' की पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिकाओं में महिलाएं हैं। यह फिल्म कल यानी 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: 'ईठा' में विठाबाई नारायणगावकर के किरदार के लिए श्रद्धा कपूर ने वसूल की मोटी रकम, फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें