डिजिटल रिव्यू: एत्थे आ (गाना)
गीतकार: इरशाद कामिल
संगीतकार: विशाल-शेखर
गायक: अकासा सिंह, नीति मोहन और कमाल खान
फिल्म: भारत
देश की आजादी के बाद से अब तक के सफर पर निकला भारत साल 1983 में वहां पहुंच चुका है जहां भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप जीत चुकी है और बंदा दिल हार चुका है मैडम सर पर। अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म भारत का दूसरा गाना म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने गुरुवार को रिलीज किया और देखते ही देखते ये डिजिटल मीडिया पर ट्रेंड भी होने लगा।
इरशाद कामिल फिर एक बार हिंगलिश गाने लिखने वाले कुमार को कंपटीशन देते नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर के लिए रॉक स्टार में साडा हक, एत्थे रख लिखने वाला इरशाद ने अबकी लिखा है चुलबुला गाना एत्थे आ। शादी वाला गाना है। हीरोइन खुद बताती है कि वह जटनी है। और हीरो भी किसी यमला, पगला, दीवाना से कहां कम है।