फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: उरी की कामयाबी ने खिसकाई सोनचिड़िया की रिलीज डेट

Tue, 22 Jan 2019 02:29 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sonchiriya - फोटो : social media
विज्ञापन
इश्किया और उड़ता पंजाब जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर अभिषेक चौबे की अगली फिल्म सोनचिड़िया के डिजिटल इम्प्रेशंस में एकाएक हुई बढ़ोत्तरी के बाद फिल्ममेकर्स ने इसके प्रचार प्रसार को और पैना करने का फैसला किया है। यही नहीं फिल्म की रिलीज बड़े स्तर पर हो सके इसके लिए फिल्म की रिलीज डेट भी आगे खिसकाई जा रही है। सोनचिड़िया के मेकर्स की इस साल की पहली फिल्म उरी पहले ही सौ करोड़ रुपये का कारोबार पूरा कर चुकी है।
विज्ञापन


फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी आरएसवीपी मूवीज की साल की पहली फिल्म उरी सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म कंपनी ने योजना ये बनाई थी कि उरी की रिलीज का महीना पूरा होते ही वह अपनी अगली फिल्म सोनचिड़िया 8 फरवरी को रिलीज कर देंगे। फिल्म से जुड़े लोगों को भी उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतनी बड़ी हिट हो जाएगी कि इसे थिएटर्स से उतारने से सिनेमाघर मालिक ही मना कर देंगे।


रॉनी स्क्रूवाला ने इस बारे में फिल्म सोनचिड़िया के निर्देशक अभिषेक चौबे और कलाकारों सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपेयी आदि से भी इस बारे में बात की और सबने इस बात पर सहमति जताई कि उरी का बॉक्स ऑफिस बिजनेस अभी और बढेगा और बेहतर यही होगा कि सोनचिड़िया को थोड़े देने पिंजरे से बाहर आने से रोक लिया जाए।

विज्ञापन

अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनचिड़िया की रिलीज आगे खिसकाने का फैसला हो चुका है और अब ये फिल्म एक मार्च को रिलीज होगी। पहे ये फिल्म आठ फरवरी को रिलीज होने वाली थी। फिल्म के कलाकार इस अतिरिक्त समय का फायदा अब दर्शकों से सीधा संवाद करके उठाने की योजना बना रहे हैं। मुंबई में फिल्म आंकड़ों पर नजर रखने वाले सटोरियों के बाजार में भी फिल्म सोनचिडिया का भाव आज काफी बढ़कर खुला है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें