फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज हुआ सुशांत और भूमि की फिल्म 'सोनचिड़िया' का ट्रेलर, कुछ ऐसी है बागियों के शहर चंबल की कहानी

Mon, 07 Jan 2019 11:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सोनचिड़िया
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सोनचिड़िया' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर शुरू होता है इमरजेंसी की घोषणा होने के साथ। 2 मिनट 43 सेकेंड के ट्रेलर में चंबल की कहानी को दिखाया गया है। ट्रेलर में बुंदेलखंडी भाषा का प्रयोग है।
विज्ञापन


एक जन्म निकल गया इस बीहड़ में अब मरने से क्या डरे... ट्रेलर में सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर के अलावा आशुतोष राणा का भी दमदार रोल है। जो ट्रेलर देखने के बाद आपको पता चल जाएगा। 

एक बात तो जरूर कही जा सकती है कि अभिषेक चौबे निर्देशित 'सोन चिड़िया'में एक्शन भरपूर दिखेगा। फिल्म को चंबल के इलाके में शूट किया गया है ताकि फिल्म में रियलिटी की झलक मिल सके। ट्रेलर में खासकर मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह राजपूत के पहचानना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


सोनचिड़िया का टीजर 6 दिसंबर 2018 को रिलीज हुआ था। फिल का प्रोडक्शन RSVP के बैनर से हुआ है।फिल्म की कहानी को 1970 के समय के आसपास सेट किया गया है क्योंकि इसी दौरान चम्बल में डकैतों का खौफ फैला हुआ था। फिल्म 8 फरवरी 2019 को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन


यहां देखें फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें