फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विम सूट में दिखाई देंगी सोनम

Sat, 28 Sep 2013 04:20 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म में सोनम कपूर ने स्विम सूट पहनने का मन बना लिया है। इस फिल्म का निर्माण उनकी छोटी बहन रिया कपूर करने जा रही हैं।
विज्ञापन


दरअसल यह फिल्म ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म चर्चित फिल्म खूबसूरत की रीमेक होगी। इसमें सोनम वही किरदार निभाएंगी, जो रेखा ने अभिनीत किया था। इस फिल्म के ज्यादातर हिस्से में रेखा तो साड़ी में नजर आई थीं, परंतु सोनम मॉडर्न ड्रेस पहनी हुई दिखेंगी।
विज्ञापन


सोनम ने बिकनी बॉडी बनाने के लिए अभी से जमकर मेहनत करनी शुरू कर दी है। उन्होंने जिम जाना तो शुरू कर ही दिया है, बल्कि खाने पीने के मामले में भी परहेज रखना प्रारंभ किया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उन्होंने नियमित रूप से स्वीमिंग भी शुरू कर दी है। चॉकलेक की दीवानी सोनम बड़ी मुश्किल से अपने मन पर नियंत्रण कर पा रही हैं।

खूबसूरत की रीमेक इस फिल्म की शूटिंग नवंबर के मध्य में शुरू हो जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक पहला शिड्यूल राजस्थान की विभिन्न लोकेशंस का होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें