फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर के घर जल्द बजेंगी शहनाइयां, सोनम की होगी सगाई

Wed, 10 May 2017 04:04 PM IST
amarujala.com- कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में नेश्नल अवार्ड से नवाजी गई सोनम कपूर आज कल अपनी लाइफ के अच्छे दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि वो जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड आनन्द आहुजा के साथ सगाई के बंधन में बंध सकती है।
विज्ञापन


बताया जा रहा सोनम और आनंद आहूजा जल्द ही सगाई करने वाले हैं। आपको बता दें कि अभी तक सोनम ने अपने रिलेशन को लेकर कभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। सोनम के ब्वॉयफ्रेंड को कई बार उनके परिवार के साथ भी देखा जा चुका है। 

हाल ही में नीरजा के लिए नेश्नल अवार्ड लेने गई सोनम के साथ अनंद वहां भी उनके साथ दिखाई दिए थे। इसके साथ ही सोनम का पूरा परिवार भी वहां मौजूद था। 

आनंद मॉडल और बिजनेसमैन है। कई बार उन्हे सोनम के साथ स्टार पार्टी और पारिवारिक फंक्शन में भी देखा गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया को एक करीबी सूत्र ने बताया कि वो जल्द ही सगाई की घोषणा कर सकती है, अगर सच में ऐसा हुआ तो ये साल वाकई में सोनम के लिए लकी साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें