फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समर्थन की सराहना करते हैं’, सोनाक्षी और ओमी वैद्य को सोनम वांगचुक ने शुक्रिया कहा; सेलेब्स ने उठाई थी आवाज

Fri, 17 Jul 2026 09:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonam Wangchuk Thanks Sonakshi Sinha And Omi Vaidya: इस वक्त सोनम वांगचुक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। ऐसे में बीते दिनों सोनाक्षी सिन्हा और ओमी वैद्य जैसे सेलेब्स ने सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज उठाई थी। इनके प्रयास को सोनम वांगचुक ने अब सराहा है। सोशल मीडिया पर उनकी टीम ने इन सेलेब्स की पोस्ट पर रिएक्ट किया है।
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा, सोनम वांगचुक, ओमी वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona, @omivaidya_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और ओमी वैद्य की इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए सोनम वांगचुक की टीम ने लिखा, ‘एकजुटता दिखाने के लिए शुक्रिया। हम आपके समर्थन की सचमुच सराहना करते हैं।’ सोनाक्षी सिन्हा और ओमी वैद्य को फैंस ने भी इस प्रयास के लिए सराहा है। 

सोनाक्षी ने सोनम वांगचुक पर क्या कहा? 

विज्ञापन

सोनाक्षी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए शुक्रवार को कहा था, ‘मैं कभी ऐसे बयान नहीं देती हूं लेकिन अब मुझसे रहा नहीं जा रहा है। सोनम वांगचुक 18 दिन से अनशन पर बैठे हैं। वो भूखे हैं। वो किसके लिए बैठे हैं? वो उन बच्चों के भविष्य के लिए बैठे हैं, जो उन्हें दिख रहा है कि बर्बादी की तरफ जा रहा है। ये उन बच्चों के लिए लड़ रहे हैं, जिन्होंने अपनी जान गवां दी। साेनम वांगचुक उस सिस्टम से लड़ रहे हैं, जो ठीक से नहीं चल रहा है।’
सोनाक्षी आगे कहती हैं, ‘उन्होंने कई दिन से खाना नहीं खाया है। इसके बावजूद कई लोग चुप हैं। मुझसे रहा नहीं गया है। मैं चुप नहीं बैठ सकती हूं। मैं भी इस देश की युवा हूं, मैं भी इस देश का भला चाहती हूं, मैं कोई राष्ट्र विरोधी नहीं हूं।’ 
विज्ञापन

आगे सोनाक्षी सिन्हा सरकार से भी सवाल करती हैं। वह कहती हैं, ‘जब सोनम वांगचुक मर जाएंगे तब किसकी जिम्मेदारी होगी।’ 


 

ओमी ने सोमन वांगचुक की सेहत पर जताई चिंता
बीते मंगलवार को ओमी वैद्य ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह कहते हैं, ‘मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडू मर जाएं। हेलो इडियट्स, पहचाना? मैं ओमी वैद्य है, 3 इडियट्स का चतुर और 'द ऑफिस' का सादिक। आपके लिए एक जरूरी संदेश है। मैं अक्सर ऐसा नहीं करता, इसलिए प्लीज ध्यान से सुनें। क्या आप जानते हैं कि 3 इडियट्स के फुंसुक वांगडू असल में लद्दाख के एक इंजीनियर, इनोवेटर, एजुकेटर और सुधारक सोनम वांगचुक पर आधारित है? मैं उनसे मिल चुका हूं। वह काफी दिलचस्प इंसान हैं।’ 
ओमी आगे कहते हैं, ‘अभी वह बहुत लंबी भूख हड़ताल पर हैं। उनका ब्लड शुगर बहुत कम हो गया है। मुझे नहीं पता कि आपने इसके बारे में सुना है या नहीं। लेकिन यह बहुत जरूरी बात है। आप उनसे सहमत हों या न हों, मैं सच में नहीं चाहता कि उनकी मौत हो जाए। अगर आपके पास रुकने के लिए एक पल है, तो अपना काम छोड़ दें और बस देखें कि अभी क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी होगा क्योंकि मैं नहीं चाहता कि फुंसुक वांगडू मरे। मुझे नहीं लगता कि आप भी चाहेंगे कि वह मर जाएं।’ 

इन सेलेब्स ने भी किया था सपोर्ट 
शुक्रवार को ही फातिमा सना शेख, सोनाक्षी सिन्हा, समय रैना, सान्या मल्होत्रा, इमरान खान जैसे सेलेब्स ने सोनम वांगचुक को अपना समर्थन दिया था। उनके प्रयास को सराहा था, साथ ही सरकार से भी इस मामले पर गौर करने की अपील की थी। 
बता दें कि सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर 19 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिसके बाद उनकी सेहत पर काफी असर पड़ा है। कई सेलेब्स ने उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील भी की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें