फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, लिखा- 'आठ साल की शादीशुदा जिंदगी...'

Fri, 08 May 2026 09:13 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonam Kapoor Anand Ahuja Marriage Anniversary: आज सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की सालगिरह है। इस खुशी के मौके पर सोनम ने सोशल मीडिया पर पति आनंद को शादी की आठवीं सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं।
 
विज्ञापन
1 of 7
सोनम कपूर और आनंद आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम कपूर और आनंद आहूजा बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। सोनम और आनंद की शादी को आज पूरे आठ साल हो चुके हैं। इस खुशी में सोनम ने अपने पति आनंद के लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट के जरिए उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई दी है और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।
विज्ञापन

2 of 7
सोनम कपूर और आनंद आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम ने शेयर किया खास पोस्ट
सोनम कपूर ने आज 8 मई को इंस्टाग्राम पर अपने पति आनंद आहूजा के साथ कई तस्वीरों का एक मोशन वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही सोनम ने आनंद को शादी की आठवीं सालगिरह पर बधाई दी। सोनम ने कैप्शन में लिखा, 'तुम्हारे साथ एक दशक पूरा हो गया। आठ साल की शादीशुदा जिंदगी। तीन शहर, तीन घर और दो प्यारे बेटे।'
विज्ञापन

3 of 7
सोनम कपूर और आनंद आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम कपूर का इमोशनल नोट
सोनम ने आगे लिखा, 'हमने साथ में बहुत से सपने देखे। बहुत से जोखिम लिए, गलतियां कीं, उनसे सीखा, अपना काम शुरू किया, असफलताओं से लड़कर निकले और खुशियों का जश्न मनाया। कई बार अनिश्चितता के समय में हमने एक-दूसरे को और भी मजबूती से थामा। इन सबके साथ एक बात और पक्की होती गई- तुम्हारे लिए मेरा प्यार, सम्मान और देखभाल और भी गहरा होता गया।'

4 of 7
सोनम कपूर और आनंद आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनेम ने किया प्यार का इजहार
सोनम ने आगे लिखा, 'आज भी तुम वही पहले व्यक्ति हो जिससे मैं सुबह बात करना चाहती हूं और रात में सोते हुए देखना चाहती हूं। तुम मेरी जिंदगी की उथल-पुथल में शांति हो। तुम मुझे सबसे ज्यादा सुरक्षित, सबसे मजबूत और सबसे ज्यादा अपने जैसा महसूस कराते हो। दस साल बाद, मैं तुमसे पहले से कहीं ज्यादा प्यार करती हूं।'
विज्ञापन

5 of 7
सोनम कपूर और आनंद आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम ने आनंद का किया शुक्रिया
सोनम ने आगे लिखा, 'इस खूबसूरत जीवन को बनाने के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत धन्यवाद। हंसी, दोस्ती, सहनशीलता, परिवार और उस प्यार के लिए जो समय के साथ कम होने की बजाय और बढ़ता ही जाता है। इस जिंदगी को बिताने के लिए मैं किसी और के साथ नहीं, सिर्फ तुम्हारे साथ रहना चाहती हूं।'

विज्ञापन

6 of 7
सोनम और आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम
सेलेब्स के कमेंट्स
कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर सोनम और आनंद को शादी की शालगिरह की बधाई दी है।
  • फराह खान ने लिखा, 'ओह, कितना प्यारा संदेश है'
  • नेहा धूपिया ने लिखा, 'आप दोनों को सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं'
  • अनुपम खेर ने लिखा, 'बधाई हो'
  • शिबानी अख्तर ने लिखा, 'आप दोनों को सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं, ढेर सारा प्यार'
  • वहीं कई फैंस ने भी सोनम और आनंद को शादी की सालगिरह की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनम कपूर और आनंद आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम और आनंद की शादी
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भारतीय व्यवसायी आनंद आहूजा से शादी की है। आनंद एक व्यवसायी होने के साथ ही एक फैशन ब्रांड के संस्थापक और CEO भी हैं। सोनम और आनंद की शादी 8 मई 2018 को मुंबई में हुई थी। कपल के दो बच्चे हैं-  अगस्त 2022 में उनके पहले बेटे 'वायु' का जन्म हुआ और 29 मार्च 2026 को वे दूसरे बेटे के माता-पिता बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें