फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी में शामिल होंगी सोनम कपूर, रॉयल समारोह में बढ़ाएंगी भारत का मान

Sat, 29 Apr 2023 06:30 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनम कपूर किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी में शामिल वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस होंगी। सोनम को इवेंट में भारत का मान बढ़ाते देखा जाएगा। 
विज्ञापन
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भले ही इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ एक्टिविटीज को लेकर अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं। इसी कड़ी में सोनम से जुड़ी एक जानकारी ने उन्हें हेडलाइंस में ला दिया है। सोनम सात मई को होने वाले किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी इवेंट का हिस्सा बनने जा रही हैं। यह समारोह लंदन में आयोजित होगा, जिसमें ट्रॉम क्रूज और केटी पेरी जैसे सितारों के बीच सोनम एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी बनकर इवेंट में चार चांद लगाती देखी जाएंगी।  

किंग चार्ल्स थर्ड की ताजपोशी में शामिल होंगी सोनम

रिपोर्ट की मानें तो, सोनम कपूर इस ताजपोशी इवेंट में कॉमनवेल्थ वर्चुअल क्वायर का परिचय देंगी। यह पहली बार होगा जब एक्ट्रेस किसी रॉयल फैमिली के इतने बड़े उत्सव का हिस्सा बनेंगी। इवेंट से जुड़ने के लिए सिंगर केटी पेरी और लियोनेल रिची का भी नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो, ये दोनों सितारे बतौर गेस्ट इवेंट का हिस्सा बनेंगे। वहीं, इसमें टॉम क्रूज भी मौजूद रहेंगे, जिन्हें प्रिंसेज डायना के अंतिम संस्कार में भी देखा गया था। 

विज्ञापन


छह से आठ मई तक चलेगा भव्य समारोह

डाउटन एबे और पैडिंगटन स्टार ह्यूग बोनेविले राजतिलक समारोह की मेजबानी करेंगे। हाल ही में एक प्रेस रिलीज के माध्यम से रॉयल्स ने खुलासा किया, 'बकिंघम पैलेस औपचारिक, उत्सव और सामुदायिक कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी की घोषणा करते हुए प्रसन्न है, जो शनिवार छह और सोमवार आठ मई 2023 तक चलेगा।'

Irrfan Khan: इरफान संग आखिरी पलों को याद कर भावुक हुए अनूप सिंह, कहा- क्या पता था कि वह कभी वापस नहीं आएंगे

सोनम कपूर की लाइफ, वर्कफ्रंट 

सोनम कपूर की बात करें तो वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में ही रहती हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल 20 अगस्त को अपने पहले बच्चे वायु कपूर का स्वागत किया। एक्ट्रेस की लव लाइफ पर गौर फरमाए तो उन्होंने लंबे समय तक आनंद को डेट करने के बाद साल 2018 में उनसे शादी कर ली। काम के मोर्चे पर सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म 'एके वर्सेज एके' में नजर आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें