फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीरे की वेडिंग' पर विवाद खत्म, कोर्ट ने ठुकराई अनिल कपूर की मांग

Sat, 06 May 2017 01:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'वीरे की वेडिंग' फिल्म का एक दृश्य
विज्ञापन
करीना कपूर खान और सोनम कपूर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' शुरू होने से पहले ही मुश्किलों में आ गई है। फिल्म के शीर्षक को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट से फिल्म के मेकर्स को झटका मिला है।
विज्ञापन


दरअसल सोनम की 'वीरे दी वेडिंग' की घोषणा से पहले ही इस नाम से एक फिल्म बन रही है। जिमी शेरगिल स्टारर इस फिल्म का टाइटल 'वीरे की वेडिंग' है। जब रिया कपूर ने सोनम और करीना के साथ इस फिल्म की घोषणा की थी, तब तक वीरे की वेडिंग आधी शूट हो चुकी थी। अनिल कपूर का कहना है कि उन्होंने पहले इस टाइटल को रजिस्टर कराया है। वहीं आशू त्रिखा का कहना है कि उनके पास इस टाइटल के कॉपीराइट और ट्रेडमार्क राइट्स हैं। इसको लेकर अनिल कपूर ने कोर्ट का रुख किया था लेकिन वहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।

डीएनए की खबर के अनुसार कोर्ट ने कहा कि उन्हें इसमें कोई दुरुपयोग या धोखा नहीं दिख रहा है। फिल्म की स्टोरी और कास्ट एकदम अलग है। कोर्ट का रुख करने से पहले अनिल कपूर ने इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स असोसिएशन का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली थी। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि 'वीरे की वेडिंद' में जिमी शेरगिल और दिलजोत मुख्य भूमिका में हैं। आशू तिर्खा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और मेकर्स अगस्त के बाद फिल्म रिलीज करने की सोच रहे हैं। वहीं सोनम कपूर स्टारर 'वीरे दी वेडिंग' को शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमे उनके साथ करीना कपूर खान भी हैं। फिल्म को रिया कपूर और एकता कपूर मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें