सोनम कपूर ने आज 9 जून को अपना 41वां जन्मदिन मनाया। लाल रंग की फ्लोरल ड्रेस में सोनम बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उन्होंने अपने बेटे रुद्र के साथ जन्मदिन मनाया।
सोनम की कजिन अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस बर्थडे ब्रंच की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इस पार्टी में हर्षवर्धन कपूर, मसाबा गुप्ता और परिवार के कई लोग शामिल हुए।
सोनम अपने दोनों बेटों वायु और रुद्र के साथ बेहद खुश नजर आईं। इन तस्वीरों में सोनम एक खूबसूरत और लजीज केक काटती दिख रही हैं। पार्टी के मेनू में लजीज मिठाइयां, केक और कुकीज शामिल हैं।
सोनम भले ही इन दिनों मुंबई में हैं, लेकिन वह अपने पति आनंद आहूजा और बच्चों के साथ लंदन के नॉटिंग हिल में रहती हैं। उन्होंने यह बंगला करीब 270 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस घर के कोने-कोने को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है।
सोनम ने मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। अगस्त 2022 में उनके बड़े बेटे 'वायु' का जन्म हुआ और हाल ही में मार्च 2026 में उन्होंने अपने दूसरे बेटे 'रुद्र' का स्वागत किया।
सोनम को आखिरी बार 2023 की फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था। फिलहाल उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों की घोषणा नहीं की है, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4: अजय देवगन ने शेयर किया 'धमाल 4' का फर्स्ट लुक, पोस्टर्स में दिखाई दी कॉमेडी की झलक