आइफा अवार्ड 2017 के बाद से कंगना और 'नेपोटिज्म' का मुद्दा एक बार फिर गरम हो गया है। स्टेज पर कंगना को लेकर किए मजाक के बाद हर कोई इस पर अपनी राय दे रहा है किसी ने 'नेपोटिज्म' का समर्थन किया तो किसी ने इसका विरोध किया।
इस मामले में अब अनिल कपूर की बेटी और स्टाइलिश आइकन सोनम कपूर ने ट्विटर पर अपनी राय दी है। सोनम ने तो नेपोटिज्म की डेफिनेशन ही बता दी। सोनम कपूर ने लिखा, ''नेपोटिज्म' - एक एेसी प्रेक्टिस जिसमें फैमेली के मैंबर्स या फैंड्स को अपने पॉवर का यूज करके फेवर किया जाता है, खास तौर पर जॉब दी जाती है।'
सोनम के इस ट्वीट के बाद उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।
आपको बता दें कि आईफा अवार्ड शो में करण जौहर, सैफ अली खान और वरुण धवन ने कंगना रनौत का बिना नाम लिए उन पर 'नेपोटिज्म' के विषय को लेकर जमकर खिल्ली उड़ाई थी।
#fya NEPOTISM: the practice among those with power or influence of favouring RELATIVES or FRIENDS, especially by giving them jobs.
— Sonam Kapoor (@sonamakapoor) July 19, 2017