सोनम कपूर बीते लंबे समय से पर्दे से दूर हैं। वहीं, मां बनने के बाद एक्ट्रेस अपना पूरा समय अपने बच्चे को दे रही हैं। मुंबई में परिवार संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करने के बाद सोनम वापस से लंदन जा पहुंची हैं। इसी कड़ी में फैंस को अपडेट करते हुए सोनम ने अपने छह महीने के बेटे वायु के साथ कुछ बेहतरीन तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में सोनम पति आनंद आहूजा और बेटे के साथ लंदन की सड़कों पर मस्ती करती नजर आ रही हैं।
सोनम कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। पहली फोटो में सोनम दोस्तों के साथ सड़क पर सेल्फी क्लिक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके पति आनंद ने वायु को गोद में पकड़ रखा है। सेकेंड एक बुमरैंग है, इसमें आनंद गोद में लिए अपने बच्चे को निहारते देखे जा रहे हैं। तीसरी फोटो में सोनम कैमरे के लिए पोज देती और वायु डायर के महंगे स्ट्रॉलर में आराम फरमाते नजर आ रहे हैं।
सोनम कपूर के जरिए साझा की गई बाकी फोटोज में खाने और रेस्त्रां की झलक देखने को मिल रही है। साथ ही आखिरी पिक्चर बेहद क्यूट है। इसमें सोनम बेटे वायु के साथ 'द पेपर डॉल्स' किताब पढ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा है,'हमारे छोटे से परिवार में नए जुड़ाव के साथ नॉटिंग हिल में वीकेंड।'
यह भी पढ़ें : लैक्मे फैशन वीक में सोनम कपूर की भाभी अंतरा ने बेबी बंप के साथ किया वॉक, एक्ट्रेस ने कही यह बात
सोनम कपूर का ये फैमिली पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस समेत सितारे भी पोस्ट पर बेहतरीन रिएक्शन दे रहे हैं। करीना कपूर खान ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,'जूलिया डोनाल्डसन द्वारा 'द पेपर डॉल्स'। बेस्ट।' पति आनंद आहूजा ने रिएक्ट करते हुए लिखा है,' इस भावना का वर्णन कैसे करें … सोनम कपूर आपके जादू के लिए प्रशंसा।' सोनम कपूर की बहन रिया कपूर के पति करण बूलानी ने पोस्ट पर रेड हार्ट वाला इमोजी ड्रॉप कर प्यार बरसाया है।