फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने बेटे वायु की शेयर की प्यारी तस्वीरें, पति आनंद भी दिखे साथ, सेलेब्स ने किए कमेंट्स

Wed, 17 Sep 2025 03:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anand Ahuja Son Vayu: सोनम कपूर ने आज अपने बेटे वायु और पति आनंद आहूजा के साथ कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं। साथ ही सोनम ने बेटे वायु को लेकर एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@sonamkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैशनिस्टा सोनम कपूर ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने साथ बेटे वायु और पति आनंद आहूजा की कई शानदार तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। सोनम की इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है।
विज्ञापन

 

सोनम का पोस्ट
सोनम कूपर ने आज इंस्टाग्राम पर अपने बेटे वायु और पति आनंद के साथ अपनी कई लाजवाब तस्वीरें शेयर कीं। इन सभी तस्वीरों में तीनों बेहद प्यारे और खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा, 'अगस्त का महीना। वायु का महीना। उन तीन शहरों में जिन्हें वह अपना घर कहता है।' सोनम की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्यार बरसाया है।

 
विज्ञापन

सोनम का करियर
सोनम कपूर ने फिलहाल के लिए अभिनय से दूरी बनाई हुई है। वह अपने बेटे वायु के जन्म के बाद से ही फिल्मों से दूर हैं। 2023 में आई फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम एक नई फिल्म 'बैटल ऑफ बिटोरा' में दिखाई देंगी, जो अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बन रही है। इसके अलावा सोनम कपूर इन दिनों फैशन और ब्यूटी के ब्रांड्स पर ज्यादा फोकस कर रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें