सोनम कपूर और अनिल कपूर जल्द ही फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। फिलहाल इस फिल्म का पहला पोस्टर और टीजर सामने आ चुका है। सोनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म में अपना लुक भी जारी किया है। इसमें क्यूट अंदाज में हंसती हुई दिख रही हैं।
वहीं टीजर की शुरुआत में अनिल कपूर की फिल्म ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का फेमस गाना एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा चल रहा है। फिर कहानी शुरू होती है 2018 से। जहां सोनम ये कह रही हैं कि ट्रू लव के रास्ते में कोई न कोई स्यापा होता ही है।
फिल्म में सोनम और अनिल पिता और बेटी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली धार कर रही हैं। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में पहली बार अनिल कपूर और सोनम कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में दोनों को बाप-बेटी के रोल में ही देखा जाएगा।
फिल्म में अनिल कपूर और सोनम कपूर के अलावा जूही चावला भी होंगी। इसके अलावा फिल्म में राजकुमार राव भी होंगे जो फिल्म में सोनम कपूर के लवर का रोल प्ले करेंगें। फिल्म 12 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
बता दें कि ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ये गाना फिल्म ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का है जिसे अनिल कपूर और मनीषा कोइराला पर फिल्माया गया था।