बीते 8 मई को सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी के बंधंन में बंध गए। दोनों 4 साल से एस दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी के बाद सोनम कांस की वजह से पति के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाई थीं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से सोनम और आनंद एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
आज रविवार का दिन है और आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनम के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के हाथ थामे दिख रहे हैं। तस्वीरों में दोनों का कूल अंदाज साफ देखआ जा सकता है।
सोनम और आनंद बॉलीवुड के ऐसे कपल बन चुके हैं कि दोनों की तस्वीरें झट से वायरल हो जाती है। लेटेस्ट तस्वीरों में आनंद सोनम के साथ विदेश में किसी खास जगह पर टहलते हुए खूब मस्ती करते दिख रहे हैं।
इन तस्वीरों को देखकर आप इनकी खुशी का अंदाजा आसानी से लगा सकते हैं। इससे पहले भीनदोनों हाथों में हाथ डाले मुंबई के रेस्त्रां के बाहर देखा गया था। दोनों एक-साथ बहुत खुश दिख रहे थे। तस्वीर में दोनों की मुस्कान देखने वाली थी।