फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली केबल को किसने दिए कितने स्टार?

Fri, 17 Oct 2014 01:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित फिल्म सोनाली केबल को किसने कितने स्टार दिए हैं यह जानकर ही फिल्म देखने जाइए।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस फिल्म की कहानी को तो नए किस्म का बताया लेकिन उसके अनुसार फिल्म की कहानी उलझ गई है। अगर फिल्म के शीर्षक की ही भाषा मे कहें तो कनेक्शन फेड होने लगते हैं और चित्र धुंधलाने लगते हैं। समीक्षक ने फिल्म को 2 स्टार दिए हैं।

पढ़िए फिल्म की समीक्षाः http://goo.gl/JLWsXw

टाइम्स ऑफ इंडिया ने इसे मल्टीप्लेक्स के दर्शकों को रास आ सकने वाली फिल्म बताया है। समीक्षा में कहा गया कि दर्शकों को कलाकारों का अभिनय अच्छा लग सकता है। लेकिन फिल्म अपने विषय का प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहती है। समीक्षक ने फिल्म को 2 स्टार दिए हैं।
विज्ञापन


पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/vKCFlW

हिंदुस्तान टाइम्स ने फिल्म को 2.5 स्टार देते हुए कहा है कि सोनाली केबल में जिस विषय को उठाया गया है वह तो प्रभावित करता है लेकिन कहानी दर्शकों को अपने साथ जोड़ नहीं पाती। समीक्षक ने फिल्म में कलाकारों के अभिनय को अच्छा बताया है।
विज्ञापन


पढ़िए फिल्म की समीक्षाः http://goo.gl/NKuDGR

इंडियन एक्सप्रेस ने फिल्म की लीड स्टार रेहा चक्रवर्ती को औसत बताते हुए अनुपम खेर के अभिनय की तारीफ की है। समीक्षक के अनुसार फिल्म की कहानी ते आपको नई लग सकती है लेकिन यह आपके दिल में नहीं उतरती। ठीक कलाकारों के अभिनय की तरह।

पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/vnBwxp


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें