फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonali Bendre: ‘आप सलमान से प्यार कर सकते हैं या नफरत’, सोनाली ने ‘हम साथ-साथ हैं’ के वक्त का सुनाया किस्सा

Sat, 07 Jun 2025 07:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सोनाली बेंद्रे ने अपने करियर को लेकर एक इंटरव्यू में विस्तार से बातचीत की है, इस बातचीत के दौरान सलमान खान एक को-एक्टर के तौर पर कैसे हैं? उनका नेचर किस तरह का है? क्या सोनाली पहले से सलमान खान की अच्छी दोस्त रही हैं? और कैसे कैंसर जैसे मुश्किल समय में सलमान खान सोनाली का सपोर्ट सिस्टम बने? इन्हीं सब बातों के बारे में अभिनेत्री ने बताया।
विज्ञापन
सोनाली बेंद्रे, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan, @iamsonalibendre
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में एएनआई के पॉडकास्ट में अपने करियर और जिंदगी के उतार-चढ़ावों पर विस्तार से बात की है। इस बातचीत में एक्ट्रेस ने सलमान खान के बारे में भी काफी सारी बातें साझा की हैं। सोनाली बताती हैं कि वह शुरुआत में सलमान खान को पसंद नहीं करती थीं, ना ही उनकी अच्छी दोस्ती थी। इसकी वजह भी वह अपने इंटरव्यू में बताती हैं। 

हम साथ-साथ के सेट पर परेशान किया 

विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे इंटरव्यू में कहती हैं, ‘जब मैं सलमान खान के साथ फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग कर रही थी तो वह काफी परेशान करते थे। मैं कोई शॉट या सीन देती थी तो वह कैमरे के पीछे से अजीब-अजीब से मुंह बनाते थे। तब मुझे लगता था कि यह कैसा अजीब लड़का है। इस वजह से सलमान को मैं पसंद नहीं करती थी।’ 

वक्त के साथ सलमान खान को जाना
सोनाली बेंद्रे आगे कहती हैं, ‘सलमान की पर्सनालिटी की दो साइड्स हैं। आप सलमान को प्यार कर सकते हैं या उनसे नफरत कर सकते हैं। मैंने वक्त के साथ सलमान खान को जाना है। वह एक बच्चे की तरह हैं, जो शरारत करता है। वहीं किसी की केयर भी सलमान बहुत करता है। मुझे याद है, जब मेरा कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा था तो सलमान ने मेरे पति गोल्डी को फोन करके अच्छे से अच्छा डॉक्टर बताया। वह चाहता था कि मेरे ट्रीटमेंट में कोई कमी ना रहे। तो सलमान खान की ये साइड भी है।’  

ये खबर भी पढ़ें: Sonali Bendre: क्या वाकई 20 साल पहले सोनाली बेंद्रे और राज ठाकरे के बीच थीं करीबियां? अभिनेत्री ने किया खुलासा 

सोनाली बेंद्रे का करियर फ्रंट

विज्ञापन

कैंसर फ्री होने के बाद सोनाली बेंद्रे ने फिर से एक्टिंग की दुनिया में भी वापसी की। वह साल 2022 में एक वेब सीरीज ‘ब्रोकन न्यूज’ में नजर आईं। आगे भी सोनाली बेंद्रे ने अलग तरह की फिल्में, वेब सीरीज करने की इच्छा जताई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘बी हैप्पी’ में कैमियो किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें