फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजैन के बर्थडे पर सोनाली बेंद्रे ने लिखा इमोशल पोस्ट, तस्वीर शेयर कर कही दिल की बात

Fri, 26 Oct 2018 02:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sonali Bendre - फोटो : instagram
विज्ञापन
सुजैन खान और सोनाली बेंद्रे की दोस्ती तो आप कई बार तस्वीरों में देख चुके हैं। सोनाली बेंद्रे से उनकी यह अपार दोस्ती ही थी जिसकी वजह से वह अपनी दोस्त के साथ समय बिताने के लिए यूएस गई थीं। जहां पर सोनाली कैंसर का इलाज करवा रही थीं। अब ऐसा लगता है कि इन दोनों का यह रिश्ता दोस्ती से भी काफी गहरा है। इस बात का इशारा सोनाली बेंद्रे का पोस्ट कर रहा है जो कि उन्होंने सुजैन खान के जन्मदिन पर लिखा है।
विज्ञापन


सुजैन खान आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। वैसे तो सुजैन का ऋतिक रोशन के साथ तलाक हो चुका है लेकिन अक्सर वह ऋतिक और बच्चों के साथ समय बिताते हुए देखी जाती हैं। सुजैन का जन्मदिन खास बनाने के लिए सोनाली ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

सोनाली ने लिखा - 'जैसे जैसे हम लोग बड़े होते जाते हैं दोबारा बच्चे बन जाते हैं। हमारे बच्चे हमें ग्रोनअप लुक्स देना शुरू कर देते हैं। उस पागलपन, हंसी और प्यार के लिए चीयर्स। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सुज।' आपको बता दें, सोनाली बेंद्रे, सुजैन खान और गायत्री बेस्ट फ्रेंड है। गायत्री और सुजैन की सोनाली से मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई थीं। इन तस्वीरों में यह तीनों मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

सोनाली समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अभी तक उनकी जितनी भी फोटो सामने आई हैं उसमें वो कभी उदास या बीमार नहीं दिखीं। उनके चेहरे पर हमेशा एक स्माइल नजर आई। अब उनकी एक और तस्वीर सामने आई है। सोनाली हाल ही में यूएन कॉन्सर्ट 2018 में शामिल हुईं। बाल्ड हो चुकीं सोनाली इस फोटो में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कैंसर के बावजूद सोनाली कभी किताबें पढ़ती नजर आती हैं तो कभी शॉपिंग करते दिखती हैं ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें