फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टर नहीं बनना चाहते सोनाली बेंद्रे के बेटे रणवीर, पिता गोल्डी बहल बोले- इंडस्ट्री में आने की नहीं है जल्दी

Thu, 30 Apr 2026 07:01 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonali Bendre-Goldie Behl Son: सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल ने बताया कि किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके बेटे रणवीर? एक्टर नहीं सिनेमा में करना चाहते हैं ये काम…
विज्ञापन
बेटे रणवीर के साथ सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टारकिड्स का सिनेमा में आना एक आम बात है। अक्सर सेलेब्स व स्टार्स से ये ही सवाल किया जाता है कि आपका बच्चा इंडस्ट्री में आएगा या नहीं? अब अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के पति व फिल्ममेकर गोल्डी बहल ने अपने बेटे रणवीर बहल के फ्यूचर प्लान के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि रणवीर किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और किस ओर उन्होंने अपना फोकस देना शुरू किया है।

फिल्म की पढ़ाई कर रहा है गोल्डी बहल का बेटा

विज्ञापन

वैरायटी इंडिया के साथ हालिया बातचीत में गोल्डी बहल ने बताया कि बेटे रणवीर बहल सिनेमा की दुनिया में ही आना चाहते हैं और वो सिनेमा में अपना अलग मुकाम बनाना चाहते हैं। हालांकि, तमाम स्टारकिड्स से विपरीत रणवीर एक्टिंग में नहीं जाना चाहते, बल्कि उनका रुझान फिल्म मेकिंग की ओर ज्यादा है।

बेटे को लेकर गोल्डी बहल ने कहा कि वह फिल्म निर्माता बनना चाहता है। फिलहाल वह फिल्म की पढ़ाई कर रहा है और फिल्में और अन्य कंटेंट बनाना चाहता है। वह एक बहुत अच्छा एडिटर है और एडिटिंग में काफी रुचि रखता है। हालांकि मुझे ठीक से नहीं पता कि वह क्या करना चाहता है, लेकिन जब तक वह जो कर रहा है उससे खुश है, तब तक ठीक है।

विज्ञापन

बेटे रणवीर के साथ सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री में आने की कोई जल्दबाजी नहीं है
गोल्डी बहल का मानना है कि उनके बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में आने की कोई जल्दी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अभी बहुत छोटा है, सिर्फ 20 साल का। उसे अपनी पढ़ाई पूरी करने दो, फिर उसे अपने दर्शकों को समझने दो और उनके लिए कोई फिल्म, सीरियल या जो भी वह बनाना चाहे, बनाए।

हो सकता है कि वह कोई वीडियो गेम बनाए या लाइव-एक्शन, एनीमे या ऑगमेंटेड रियलिटी में कुछ बनाए। मैंने अपने जीवन में सबसे बड़ा सबक यह सीखा है कि आप जो भी कर रहे हैं उसमें आनंद आना चाहिए। मैं समझता हूं, पैसा बहुत सारे आनंद की भरपाई कर सकता है। लेकिन ज्यादातर समय, अगर आपको आनंद नहीं आ रहा है, तो आप पैसा नहीं कमा पाएंगे।

विज्ञापन

सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल - फोटो : सोशल मीडिया
गोल्डी और सोनाली की शादी को हो गए 24 साल
गोल्डी बहल और सोनाली बेंद्रे की लव स्टोरी की बात करें तो सोनाली बेंद्रे सिर्फ 22 साल की थीं, जब उन्हें गोल्डी बहल मिले थे। वह पुराने जमाने के फिल्म निर्माता रमेश बहल के बेटे हैं। सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। साल 2002 में सोनाली ने गोल्डी बहल से शादी की थी। शादी के लगभग 24 साल बाद भी दोनों के बीच कुछ भी नहीं बदला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें