सलमान खान की नाराजगी के बाद सोनाक्षी सिन्हा की दबंग-3 से छुट्टी हो चुकी है। इस फिल्म की तैयारियां शुरू हैं और दबंग तथा दबंग-2 की हीरोइन सोनाक्षी परेशान हैं कि कैसे पार्ट-3 का हिस्सा बनें। अब उन्होंने मीडिया के माध्यम से सलमान और अरबाज को संदेश भिजवाया है कि वह इस फिल्म में काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा है कि दबंग मेरी पहली फिल्म थी और मेरा रज्जो का किरदार कहानी में अभी तक जिंदा है। वह मरा नहीं है।
सोनाक्षी का कहना है कि एक हिट फिल्म के किरदार को आप अचानक बदल नहीं सकते। वह इस फिल्म को हर हाल में करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी चाहे जितनी आगे बढ़ जाए, उसे कहीं भी मोड़ दिया जाए अगर मेरे किरदार की उसमें जरूरत पड़ी तो मेहमान कलाकार की तरह भी मैं रोल कर सकती हूं।
उल्लेखनीय है कि दबंग फिल्मों के अलावा सोनाक्षी की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रही हैं। उनका करिअर डांवालोड है और वह जानती हैं कि सलमान का सहारा ही उन्हें मजबूत बना सकता है।