सोनाक्षी सिन्हा का पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम- @aslisona
कब से हो रहा विरोध प्रदर्शन ?
झारखंड राज्य की राजधानी रांची में छात्र 29 जुलाई से स्टेडियम में अनिश्चितकाल तक धरने पर बैठे हैं। वह 14वीं जेपीएससी परीक्षा, जेएसएससी-सीजीएल और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके इस विरोध प्रदर्शन से झारखंड सरकार पर स्वतंत्र जांच और राज्य की भर्ती एजेंसियों में बदलाव की मांग बढ़ गई है।
CJP प्रोटेस्ट का भी समर्थन किया था
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इससे पहले नीट पेपर लीक मामले में विरोध कर रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी का भी समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सड़कों पर उतरे छात्रों के प्रति अपनी चिंता जाहिर की थी। इसी तरह अब उन्होंने झारखंड के छात्रों का साथ दिया है।