सोनाक्षी सिन्हा को जल्दी ही उनके प्रशंसक एक ऐसे किरदार में पर्दे पर देखेंगे, जो उनके अब तक के किरदारों से एकदम अलग होगा। जॉन अब्राहम का फिल्म 'फोर्स' के सीक्वल 'फोर्स-2' में जॉन अब्राहम के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली हैं।
यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। ये 2011 में बनी 'फोर्स' का सीक्वल है। इसमें जॉन पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। जबकि सोनाक्षी सिन्हा अपनी इस अगली फिल्म 'फोर्स-2' में एक नए अवतार में नजर आएंगी। सोनाक्षी इसमें रॉ एजेंट का किरदार में नजर आएंगी।
सोनाक्षी का कहना है कि 'फोर्स-2' में रॉ एजेंट की भूमिका निभाने को लेकर वो बहुत उत्सुक हैं। फिल्म में कुछ ऐसे एक्शन सीन भी सोनाक्षी करने वाली हैं जो पहले उन्हें करते हुए नहीं देखा गया। फिल्म के निर्देशक अभिनय ने भी कहा है कि हमने इस फिल्म में सोनाक्षी को लिया है। वह जॉन के साथ होंगी। वह सही पसंद हैं।