फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: वर्कआउट कर रही थीं सोनाक्षी, जहीर ने की ऐसी हरकत कि छूट गई हंसी, बोलीं- 'हम ऐसे क्यों हैं?'

Sun, 29 Jun 2025 10:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: अभिनेत्री सोनाक्षी ने आज रविवार को पति जहीर इकबाल के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोनाक्षी वर्कआउट कर रही हैं, तभी जहीर कुछ ऐसी हरकत करते हैं कि सोनाक्षी की हंसी छूट गई।
विज्ञापन
जहीर इकबाल-सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग है। हाल ही में दोनों की शादी को एक साल पूरा हुआ है। जहीर और सोना, दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अक्सर मजेदार फोटोज-वीडियो फैंस के साथ शेयर करते हैं। आज रविवार को भी सोनाक्षी ने कुछ ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही एक सवाल भी किया है।

विज्ञापन

सोना ने पूछा- 'हम ऐसे क्यों हैं?'
सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। वहीं, उनके पति जहीर इकबाल अचानक से मोबाइल कैमरा ऑन करके वीडियो बनाने लगते हैं। यह देख सोनाक्षी की हंसी छूट जाती है और जहीर भी हंसने लगे। पोस्ट के साथ सोनाक्षी ने लिखा है, 'हम ऐसे क्यों हैं?'

Kannappa Collection Day 3: वीकएंड का फायदा भी नहीं उठा पाई विष्णु मांचू की 'कन्नप्पा', जानिए तीसरे दिन की कमाई
 

रिया कपूर बोलीं- 'कुछ चीजें कभी नहीं बदलती'
दोनों सितारों का अंदाज और बॉन्डिंग फैंस को पसंद आ रही है। नेटिजन्स लिख रहे हैं, 'आप दोनों की क्यूटनेस दिल जीत लेती है'। एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों एक-दूसरे को सच में शूट करते हो'। एक यूजर ने लिखा, 'हमारी हंसी बंद नहीं हो रही ये देखकर'। सोनाक्षी के इस वीडियो पर रिया कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं'। इस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया है, 'हां, लेकिन अब ये चिंताजनक है'। साथ में लाफिंग इमोजी बनाए हैं।

विज्ञापन

'निकिता रॉय' में नजर आएंगी सोनाक्षी
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को रजिस्टर्ड मैरिज की। हाल ही में पहली एनिवर्सरी कपल ने शानदार अंदाज में सेलिब्रेट की, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। सोनाक्षी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'निकिता रॉय' में नजर आएंगी। इसका निर्देशन सोनाक्षी के भाई कुश सिन्हा ने किया है। इसके अलावा उनकी झोली में फिल्म 'जटाधरा' भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें