शुक्रवार को रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की 'नूर' और रवीना टंडन की कमबैक फिल्म 'मातृ', दोनों ही अपने पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहीं। 'बेगम जान' के फ्लॉप होने के बाद लगा था कि ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
दोनों ही फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन काफी कम रहा। सोनाक्षी सिन्हा की 'नूर' को देश भर में सुबह केवल 10 प्रतिशत दर्शक मिले। शाम के वक्त फिल्म ने स्पीड पकड़ी लेकिन फिर भी कलेक्शन कुछ ज्यादा नहीं रहा। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वेबसाइट के मुताबिक सोनाक्षी की फिल्म ने अपने पहले दिन 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर लेगी।
ये भी पढ़ें- Film Review: बोरियत के साथ कन्फ्यूज करती है 'नूर'
'नूर' को फिल्म समीक्षकों से भी ज्यादा तारीफें नहीं मिलीं। पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज की किताब 'कराची! यू आर किलिंग मी' पर बेस्ड है और एक पत्रकार की कहानी बयां करती है।