फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonakshi Sinha: चलती कार में पत्नी का 'होरोस्कोप' पढ़ते नजर आए जहीर इकबाल, सोनाक्षी ने दिया अजीब रिएक्शन

Mon, 22 Sep 2025 05:19 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोनाक्षी सिन्हा ने आज अपने पति जहीर इकबाल का एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें वह उनकी कुंडली पढ़ते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
सोनाक्षी और जहीर - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। आज सोनाक्षी ने सोशल मीडिया हैंडल पर पति जहीर इकबाल का एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जहीर मजेदार तरीके से पत्नी का 'होरोस्कोप' पढ़ते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सोनाक्षी ने शेयर किया   
सोनाक्षी ने आज इंस्टाग्राम पर आज एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों की मस्ती और प्यार भरा रिश्ता साफ दिखाई दे रहा है। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "पति @iamzahero मेरी कुंडली पढ़ रहे हैं। लगता है उनका हफ्ता अच्छा नहीं जाएगा।"

क्या खास है वीडियो में
इस वीडियो में जहीर कहते हैं, 'हंसी, ड्रामा और ढेर सारे सवाल। वह बहुत प्यार करती है और बदले में भी खूब प्यार चाहती है। उसे लंबी फोन कॉल, सरप्राइज और भावनात्मक बातें पसंद हैं।' यह सुनकर सोनाक्षी हंसते हुए कहती हैं, 'तुम इतने अजीब क्यों हो?' जहीर जवाब देते हैं, 'तुम मुझे जून क्यों भेज रही हो? मैं तुम्हें जानता हूं। जून की लड़कियां प्यारी होती हैं।'

जहीर का सोनाक्षी के लिए पोस्ट
कुछ दिन पहले जहीर ने सोनाक्षी के बॉलीवुड में 15 साल पूरे होने पर एक प्यारी पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने लिखा, '15 साल मुबारक। तुम पर मुझे सबसे ज्यादा गर्व है। यह तो बस शुरुआत है।' जवाब में सोनाक्षी ने लिखा, 'मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम्हारे साथ मैं कुछ भी कर सकती हूं।' उन्होंने एक और मजेदार वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों ने सोनाक्षी का मशहूर डायलॉग 'थप्पड़ से डर नहीं लगता' मस्ती में दोहराया और अपने पर्दे के पीछे के पल दिखाए।

 
विज्ञापन

सोनाक्षी और जहीर
सोनाक्षी और जहीर ने सात साल तक डेट करने के बाद 23 जून, 2024 को शादी की। उनकी शादी मुंबई में सोनाक्षी के घर पर हुई, जिसमें केवल करीबी लोग शामिल थे। बाद में एक शानदार रिसेप्शन हुआ, जिसमें सलमान खान, रेखा, काजोल जैसे कई सितारे पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Navratri 2025: हेमा मालिनी-प्रीति और भूमि ने फैंस को दी 'नवरात्रि' की शुभकामनाएं; शेयर की शानदार तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें