फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल फिर मुसीबत में, शो में मोटापे को लेकर भड़क गई हीरोइन

Mon, 17 Apr 2017 12:07 PM IST
amarujala.com: Presented by- कुशमिता राणा
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'नूर' इस हफ्ते रिलीज होने वाली है ऐसे में वह इस फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। हाल ही में वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची। वहां ऑडियंस में मौजूद एक शख्स पर सोनाक्षी भड़क गई। दरअसल वो अपनी गर्लफ्रेंड के मोटापे को लेकर मजाक बना रहा था साथ ही उसने अपनी गर्लफ्रेंड के बढ़े हुए वजन की तुलना सोनाक्षी से कर कमेंट कर दिया, जो उन्हें पसंद नहीं आया। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि सोनाक्षी भी फिल्मों में आने से पहले काफी मोटी थीं। अपने वजन के कारण कई बार उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा है। 

इसे भी पढ़ें- सुनील ग्रोवर का नया दांव, कपिल शर्मा को पछताने का मौका भी नहीं मिलेगा

आपको बता दें कि फिल्म 'नूर' में सोनाक्षी को वजन चेक करते हुए भी दिखाया गया है, इसी को लेकर शो में बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि, 'क्या आप मानती हैं आजकल लड़किया अपने वजन को लेकर काफी सीरियस हो गई हैं?' इस पर सोनाक्षी बोली कि लड़कियां क्या आजकल तो लड़के भी सीरियस हो गए हैं।
विज्ञापन


इस पर एक दर्शक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मोटा बताया जिस पर सोनाक्षी ने जवाब देते हुए कहा कि, 'आज घर जाकर ना बड़े पिटने वाले हो तुम। पिछले दिनों फेयरनेस क्रीम के पीछे चल रहे विवाद के बाद अब लग रहा मोटापे को लेकर भी एक तरह का नया सोशल कैंपेन शुरु हो रहा है।' जिस तरह से शो में मौजूद लोगों ने बढ़ते वजन पर खुल कर अपनी बात रखी इससे तो ऐसा ही लग रहा है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर से लिया ऐसा बदला, दो और लोग चपेट में आए
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें