सोनाक्षी का पोस्ट
सोनाक्षी ने पति जहीर और पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में सोनाक्षी पिता को प्यार से गले लगाती और जहीर की ओर देखकर हंसती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'एकमात्र पुरुष जो मायने रखता है।' आगे सोनाक्षी ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो। बहुत लकी हैं कि आप पैदा हुए।'
सोनाक्षी-जहीर के बारे में
सोनाक्षी और जहीर पहले अच्छे दोस्त रह चुके हैं। फिर धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात साल तक डेटिंग के बाद 23 जून, 2024 को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी की।