फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akansha-Sharan: रिसेप्शन में चमके आकांक्षा-शरण, मां के साथ पहुंची सोनाक्षी सिन्हा; रणदीप हुड्डा ने भी दिए पोज

Sun, 12 Jul 2026 11:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akansha And Sharan Reception: आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा ने मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया। इसमें दोनों जबरदस्त लुक में नजर आए। इस रिसेप्शन में कई सेलेब्स शामिल हुए।
विज्ञापन
शरण, आकांक्षा, सोनाक्षी, रणदीप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा ने अपनी शादी के बाद रविवार को मुंबई में एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन रखा। इसमें इस नए जोड़े के परिवार वाले, करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के साथी शामिल हुए।
विज्ञापन


फोटोग्राफरों का किया अभिवादन
पति-पत्नी के तौर पर इस जोड़े ने पहली बार स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। वे एक-दूसरे का हाथ थामे वेन्यू पर पहुंचे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आकांक्षा और शरण मेहमानों का स्वागत करने के लिए अंदर जाने से पहले फोटोग्राफर्स का अभिवादन करते दिखे।


शानदार ड्रेस में नजर आया कपल
इस खास मौके पर आकांक्षा सुनहरे रंग के चमकीले गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। फर्श तक लंबे इस गाउन में चौड़े, सजावटी स्ट्रैप्स वाला फिटेड टॉप था। 
शरण ने अपनी दुल्हन के साथ तालमेल बिठाते हुए क्लासिक ऑल-ब्लैक बंदगला सूट पहना। उन्होंने इस आउटफिट के साथ मैचिंग ट्राउजर और पॉलिश किए हुए काले फॉर्मल जूते पहने।




रिसेप्शन में शामिल हुए सेलेब्स
इस जश्न में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। इनमें रणदीप हुड्डा, बोनी कपूर, राकेश रोशन, सोनू निगम, नीना गुप्ता, अशोक पंडित, रूप कुमार राठौड़ और कई अन्य लोग शामिल थे।


विज्ञापन

2022 से कर रहे थे डेट
खबरों के मुताबिक, आकांक्षा और शरण 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, मगर उन्होंने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा। उन्होंने 9 जुलाई को शादी की थी।




आकांक्षा और शरण का काम
काम की बात करें तो आकांक्षा आखिरी बार 'ग्राम चिकित्सालय सीजन 2' में नजर आई थीं। अब वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'इक्का' में दिखाई दे रही हैं।
शरण शर्मा ने आखिरी बार राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का निर्देशन किया था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें