फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double XL: सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने पूरी की दिलचस्प कॉमेडी फिल्म, अगले साल गर्मियों में रिलीज करने की तैयारी

Tue, 14 Dec 2021 05:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने अपनी अपकमिंग फिल्म डबल एक्सएल की शूटिंग पूरी कर ली है और अब ये फिल्म अगले साल तक रिलीज हो सकती है। 
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं की सुंदरता को उनकी छरहरी काया के हिसाब से नापने वालों का जमाना अब नहीं रहा। हिंदी सिनेमा में हाल के दिनों में विद्या बालन, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा और सोनाक्षी सिन्हा जैसी तमाम नायिकों ने महिलाओं को जैसी वे हैं, वैसी ही बने रहने के लिए बड़ा हौसला दिया है। और हिंदी सिनेमा में भी सुंदरता का पैमाना बदलने की कोशिशों में ये नायिकाएं कामयाब रही है। इसी विषय को आगे बढ़ाते हुए फिल्मकार मुदस्सर अजीज अब लेकर आ रहे हैं एक बेहद दिलचस्प फिल्म ‘डबल एक्सएल’, जिसकी शूटिंग हाल ही में लंदन और दिल्ली में पूरी हुई है।

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी लीड भूमिकाओं में नजर आएंगी। इन दोनों का परदे पर साथ देते दिखेंगे अभिनेता जाहिर इकबाल और महत राघवेंद्र। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के साथ ही इसका अब पोस्ट प्रोडक्शन भी शुरू हो चुका है और समझा जाता है कि ये फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म को निर्देशित किया है सतराम रमानी ने।

सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘डबल एक्सएल’ समाज में लंबे समय से चल रहे बॉडीवेट स्टीरियोटाइप पर सवाल उठाती है जिसे फिल्म में बहुत ही ह्यूमरस अंदाज में दर्शाया गया है। फिल्म ‘डबल एक्सएल’  दो प्लस साइज महिला के दिल को छू जानेवाली कहानी है, एक उत्तर प्रदेश से है तो दूसरी नई दिल्ली की चकाचौंध और ग्लैमरस दुनिया से है। वे एक ऐसे समाज से जुंझ रही हैं जहां एक महिला की खूबसूरती और आकर्षण उसके साइज पर निर्भर करती है। मुदस्सर अजीज रचित इस फिल्म को उन्होंने ही लिखा है।
विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा, हुमा कुरैशी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि सोनाक्षी और हुमा अक्सर अपने-अपने 'साइज़' के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार होती रही हैं, जाहिर तौर पर वे इस फिल्म के लिए पहली और सबसे सही पसंद थीं। फिल्म ‘डबल एक्सएल’ समाज में चल रही बदमाशियों और बॉडी शेमिंग जैसे लांछनो को बहुत मजाकिया तरीके से लोगों के सामने लाने का इरादा रखती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें