सोनाक्षी सिन्हा और दिलजीत दोसांझ जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन करने बड़े पर्दे पर एकसाथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि प्रोड्यूसर बासु भग्नानी की फिल्म में दोनों स्टार एक साथ काम कर रहे हैं। खबरों की मानें तो शूटिंग सेट पर हुए एक बड़े हादसे की वजह से फिलहाल फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा गया है।
पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर अक्षय कुमार के फैंस को मिलेगा नायाब तोहफा
सोनाक्षी और दिलजीत अपनी फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल न्यू-यॉर्क में पूरा कर फिल्म के सभी क्रू के साथ न्यू-यॉर्क से लंदन के लिए रवाना हो गए थे। जिसके बाद एक बड़े हादसे की खबर आ गई।
दरअसल फिल्म के डायरेक्टर दिलजीत दोसांझ को एक कॉमेडी सीन समझा रहे थे, जिस दौरान वो गिर पड़े और उनका पैर फ्रेक्चर हो गया। फिलहाल डॉक्टर ने फिल्म के डायरेक्टर को लगभग 25 दिन तक प्लास्टर पहनने की सलाह दी है। फिल्म के डायरेक्टर ने लोगों को बताया है कि, ‘यह एक बुरा हादसा है। मैं अब धीरे-धीरे रिकवर कर रहा हूं।
बता दें इन दोनों कलाकारों को एकसाथ देखने के लिए फैंस में काफी उत्साह बना हुआ है। पिछले दिनों रिलीज हुआ गाना ‘मूव योर लक बेबी’ लोगों को काफी पसंद आया था।