फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सर्कस' में इस हीरो की बेटी बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा

Thu, 15 Jun 2017 02:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'सर्कस' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। पहले इस फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा और कंगना रनाउत का नाम सामने आ रहा था लेकिन आखिर में बात सोनाक्षी के नाम पर ही पक्की हुई। इस फिल्म मे सोनाक्षी सिन्हा की भूमिका में सुनील शेट्टी नजर आने वाले है। 
विज्ञापन


ये फिल्म एक म्यूजिकल ड्रामा बेस्ड है फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का किरदार ट्रंपीज आर्टिस्ट और सुनील शेट्टी का किरदार रिटायर्ड सर्कस आर्टिस्ट का होगा। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि इस फिल्म की कहानी बाप बेटी के रिश्ते पर आधारित है जो अपनी बेटी के सपने पूरा करने के लिए अपनी जी जान लगा देता है। इस फिल्म को बॉस्को मार्टिस डायरेक्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि बॉस्को मार्टिस मशहूर कोरियोग्राफर भी हैं। 

ये डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म है। फिल्म की शूटिंग अगले महीने अमेरिका में शुरू की जाएगी। काफी समय से सोनाक्षी सिन्हा कि फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फीकी साबित हो रही है ऐसे में सोनाक्षी और उनके परिवार को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें