फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार मां के साथ दिखेंगी सोनाक्षी

Tue, 27 Nov 2012 10:21 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को पहली बार लोग परदे पर देखेंगे। अब तक कैमरे से दूर रहीं पूनम सिन्हा पहली बार एक विज्ञापन में अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिखेंगी। सोनाक्षी और उनकी मां एक सौंदर्य प्रसाधन के विज्ञापन में लोगों को कैसे सुंदर दिखें इसके बारे में जानकारी देंगी।
विज्ञापन


यह विज्ञापन है एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया 'फेम' ब्रांड का, जिसके ब्लीच का विज्ञापन सोनाक्षी करती हैं लेकिन इसी कंपनी के नये विज्ञापन में वो अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ नजर आने वाली हैं। इस एड में सोनाक्षी अपनी मां पूनम को ब्लीच के फायदे बताती नजर आयेंगी लेकिन फिल्मी गलियारों में बातें कुछ और हो रही हैं खबर है कि सोनाक्षी की मां पूनम ने यह एड इसलिए साइन किया है क्योंकि वो जता देना चाहती हैं कि उनमें और सोनाक्षी में कोई अंतर नहीं हैं और सोनाक्षी उनकी ही बेटी हैं।

क्योंकि जब से सोनाक्षी ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है तब से ही कहा जा रहा है कि सोनाक्षी पूनम-शत्रुघन की नहीं बल्कि रीना-शत्रुघन की बेटी है। जिसका खंडन खुद पूनम सिन्हा ने एक प्रेस वार्ता करके किया था। सोनाक्षी के अनुसार, उनकी मां त्वचा विशेषज्ञ है और वह उन्हें हमेशा प्राकृतिक चीजों को उपयोग करने की सलाह देती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें