'जब तक है जान' और 'सन ऑफ सरदार' में रिलीज के बाद कौन आगे निकलेगा इस बात का पता 13 नवंबर के बाद पता चलेगा। पर एडवांस बुकिंग के जो शुरुआती ट्रेंड आए हैं उनके मुताबिक 'सन ऑफ सरदार' को बेहतर ओपनिंग मिली है।
सन ऑफ सरदार को बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों में भी अच्छी ओपनिंग मिली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग
सात नवंबर से शुरू हो चुकी है। दोनों ही फिल्में पारिवारिक होने की वजह से इनके बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। रोमांस पसंद करने वाले जहां 'जब तक है जान' को तरजीह दे रहे हैं तो एक्शन और कॉमेडी की चाह रखने वाले दर्शक 'सन ऑफ सरदार' को। वैसे भी इन दोनों फिल्मों के चलने या न चलने पर पूरी इंडस्ट्री के साथ दर्शकों की भी निगाहें हैं।
रिलीज के पहले हुआ विवाद दोनों बैनरों के लिए नाक का सवाल बन चुका है। उधर मल्टीप्लेक्स और सिनेमा ग्रुप का कहना है कि वे अभी तक यह फैसला नहीं कर पा रहे हैं कि किस फिल्म को कितनी स्क्रीन पर दिखाया जाए। दोनों ही फिल्मों को मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित किया जा रहा है।