कॉमेडी किंग गोविंदा की बेटी टीना के बाद उनके बेटे यशवर्द्धन आहूजा ने भी बॉलीवुड में कैरियर बनाने की ठान ली है। पता चला है कि गोविंदा ने बेटे को फिल्म मेकिंग और ऐक्टिंग की ट्रेनिंग लेने के लिए लंदन के एक स्कूल में भेजा है। वैसे इस मामले में गोविंदा थोड़े अंधविश्वासी हैं और बेटे की शुरुआत को लेकर कोई बात नहीं करना चाहते।
लेकिन सूत्रों का कहना है कि गोविंदा इन दिनों खुश हैं क्योंकि उनकी बेटी को बॉलीवुड में फिल्म मिल गई और बेटा भी उनके नक्शे-कदम पर चलना चाहता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यशवर्द्धन भी पिता की तरह कॉमेडी किंग बनना चाहेगा या कोई और इमेज उसके दिमाग में है।