फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somy Ali: अभिनेता राज किरण को 20 साल से ढूंढ रहीं सोमी अली, ऋषि कपूर से किए वादे को निभाने में जुटीं अभिनेत्री

Wed, 02 Apr 2025 10:16 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Somy Ali Still Searching Raj Kiran: सोमी अली ने अपने हालिया फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि वह 20 वर्षों से अभिनेता राज किरण को ढूंढ रही हैं। 
विज्ञापन
सोमी अली, राज किरण - फोटो : इंस्टाग्राम, यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री सोमी अली पिछले 20 साल से अभिनेता राज किरण को ढूंढ रही हैं। इसको लेकर उन्होंने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है। ये सिलसिला 1996 में शुरू हुआ जब सोमी ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर से एक वादा किया था। सोमी ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए पूरी बात बताई है।

विज्ञापन

Katrina Kaif: कैटरीना ने एक दिन देर से दी ईद की मुबारकबाद, फिर भी अभिनेत्री पर फिदा नजर आए फैंस

Trending Videos

फोटोशूट के दौरान पता चली राज किरण की कहानी
उन्होंने कहा कि एक फोटोशूट के दौरान जब वह टीनएजर थीं तब उन्होंने ऋषि कपूर से मजाक में पूछा था, “आपका दूसरा रवि कहां गया?” इसके बाद ऋषि ने मुस्कुराते हुए राज किरण की पूरी कहानी सुनाई। ऋषि कपूर को लगता था कि राज के साथ उनके परिवार ने भावनात्मक और आर्थिक रूप से गलत किया है। 
Sikandar Collection Day 3: तीसरे दिन भी नहीं बदला 'सिकंदर' का मुकद्दर, मंगलवार को कमाई में आई बड़ी गिरावट

वादे को निभाने की कोशिश कर रहीं सोमी
सोमी ने कहा, “मैं ये जानना चाहती हूं कि राज ठीक हैं या नहीं। ये मेरा वादा है जो मैंने चिंटू जी (ऋषि कपूर) से किया था। उनकी आत्मा को शांति मिले, इसके लिए मुझे ये करना है।” मनोविज्ञान में मास्टर्स डिग्री प्राप्त कर चुकी सोमी ने मुंबई के भायखला में एक डॉक्टर से भी इस बारे में बात की है। सोमी के पास एचआईपीपीए के विशेषाधिकार हैं, जिससे उन्हें कुछ जानकारी मिल सकती है।" सोमी ने पोस्ट में आगे लिखा है कि राज को आखिरी बार अटलांटा में देखा गया था और वह और अभिनेत्री दीप्ति नवल बस इतना चाहती हैं कि राज सुरक्षित हों। 

20 साल में इतने लाख रुपये किए खर्च
इस पोस्ट के जरिए सोमी ने जानकारी दी है कि राज को ढूंढने के लिए 20 साल में वह अपनी मां से उधार लेकर 20 हजार डॉलर (लगभग 17 लाख रुपये) प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर्स पर खर्च कर चुकी हैं। वह अमेरिका के कई शहरों में खुद गईं जहां उन्हें राज के होने की खबर मिली, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। 

परिवार ने नहीं दी कोई जानकारी
राज के भाई गोविंद महतानी, उनकी पत्नी जूडी और बेटी सिमी ने सोमी के ईमेल का जवाब तक नहीं दिया। सोमी ने कहा, “जब चिंटू जी ने राज की पूर्व पत्नी (मुंबई) और उनकी बेटी (शिकागो) से पूछा तो उन्हें भला-बुरा कहा गया। ये शक पैदा करता है कि कुछ गड़बड़ है।”
विज्ञापन

ढूंढने का काम अब भी जारी
सोमी ने अपनी पोस्ट में साफ कहा, “मेरे डीएनए में हार मानना नहीं है। मैं तब तक नहीं रुकूंगी, जब तक राज को देख न लूं और उनसे मिल न लूं।” उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि गलत जानकारी देने वालों को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कराया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें