फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somy Ali: जब सोमी अली ने निर्देशक से कर दी उनकी ही फिल्म की शिकायत, सुनील शेट्टी ने अभिनेत्री को दी ऐसी सलाह

Fri, 29 Nov 2024 02:00 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोमी अली ने अभिनेता सुनील शेट्टी को लेकर कुछ बाते कही हैं। उन्होंने बताया कि सुनील शेट्टी ने सोमी को सिनेमा की दुनिया की सच्चाई के बारे में कुछ सलाह दी।
विज्ञापन
सोमी अली- सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सोमी अली को उनके निडर और अलग सी बातों के लिए जाना जाता है। वे अपनी मन की बात कहने में कभी झिझकती नहीं हैं। सोमी अली सलमान खान की एक्स गर्लफ्रैंड भी हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि सुनील शेट्टी ने उन्हें किनारे कर दिया, जब उन्होंने फिल्म को लेकर कुछ क्रिटिकल कमेंट किए।
विज्ञापन

सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम
सोमी अली ने डायरेक्टर से की शिकायत
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार सोमी अली ने अपने बॉलीवुड के दिनों की बात की है। उन्होंने बताया कि वे अक फिल्म की वे संजय दत्त के होम थिएटर पर प्राइवेट स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। उन्होंने कहा, वे फिल्म देखने पहुंची, उन्होंने डायरेक्टर कहा कि ये बहुत ही घटिया फिल्म रही है। ये संजय दत्त का घर था, उनके घर के थिएटर में मैंने जब फिल्म देखने के बाद ऐसा कहा तो निर्देशक मानों एक मृत शरीर की तरह देख रहे थे।

सोमी अली - फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील शेट्टी ने दी ये सलाह
इस स्थिति को सुनील शेट्टी ने देखा और उन्हें किनारे ले जाकर फिल्म इंडस्ट्री के नियम बताए। उन्होंने बताया कि कुछ चीजों में सच्चाई की जगह रणनीति के साथ काम करना चाहिए। सुनील ने मुझे एक तरफ खींचा और कहा कि तुम यहां ऐसा नहीं कर सकते। यह मियामी नहीं है और तुम अपने दिमाग में जो कुछ भी है उसे जोर से नहीं बोल सकते।
विज्ञापन

सोमी अली - फोटो : सोशल मीडिया
सोमी में आया इसके बाद बदलाव
सोमी अली ने इसके बाद बदलाव महसूस किए, उन्होंने बताया कि उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप ढलने में संघर्ष करना पड़ा, उन्होंने अपनी राय को मीठा बनाने या दिखावे की जिंदगी जीने से इनकार कर दिया। समय के साथ, उन्होंने अपने बेमेल स्वभाव को पहचाना और इसे पूरी तरह से अपनाने का फैसला किया। पिछले कुछ सालों में अपनी बेबाक ईमानदारी के कारण होने वाली परेशानियों को लेकर सोमी ने सिनेमा की सच्चाई को लेकर कुछ बातें कही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें