जल्द शुरू होगी शूटिंग
'तुम्बाड 2' एक मच अवेटेड फिल्म ही, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। फिल्म को लेकर सोहम शाह ने कहा , 'नवाज सर को 'तुम्बाड 2' में लाना हमारे लिए बहुत एक्साइटिंग है। वो ऐसे एक्टर हैं जो हर रोल में गजब की शिद्दत और असलियत लाते हैं। वो जो किरदार निभाएंगे, वो सीक्वल के इमोशनल और साइकोलॉजिकल माहौल को बड़ा करने में बहुत अहम है। नवाज़ सर के आने से, हमें लगता है कि कहानी गहराई और असर के मामले में एक अलग ही लेवल पर पहुंच जाएगी।’
फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री होने पर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है। पोस्टर रिलीज होने के बाद से ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट किया- 'बाप का...विनायक दादा का...सबका बदला लेगा रे तेरा पांडुरंग।' वहीं एक ने लिखा- 'अब होगा मौत का खेल।' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'हस्तर के रोल में नवाज।' साथ ही आग वाले इमोजी इस्तमाल किए। बात साफ है कि लोग अब बेसब्री से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।
क्या है 'तुम्बाड' की कहानी?
'तुम्बाड' एक डार्क फैंटेसी-हॉरर फिल्म है जो लालच के दुष्परिणामों को दर्शाती है। यह कहानी 20वीं सदी की शुरुआत के एक छोटे से गांव तुम्बाड में सेट है, जहाँ मुख्य कैरेक्टर विनायक राव, 'हस्तर' नामक एक श्रापित देवता के खजाने को खोजने के लिए लालच और खतरे की दुनिया में उतरता है, जो कभी न खत्म होने वाले सोने का लालच देता है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हई थी।