सलमान खान इन दिनों वाकई सुपरस्टार बन चुके हैं। इस बात का इशारा उनकी फिल्मों की बाजार वैल्यू से मिल रहा है। सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मेंटल' की शूटिंग अभी बस शुरू ही हुई है और इस फिल्म को 130 करोड़ की बड़ी रकम लेकर थिएटर्स को बेचने की बात शुरू हो गयी है। अगर ऐसा होता है तो यह एक तरह का रिकॉर्ड होगा।
सलमान को लेकर सोहेल खान ‘मेंटल’ नाम की फिल्म बना रहे हैं। वह इन दिनों सलमान की सफलता का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं। सुनने में आया है कि सोहेल ‘मेंटल’ के थिएटर राइट्स 130 करोड़ रुपये में बेचना चाहते हैं। इतनी ज्यादा रकम सुन ट्रेड विशेषज्ञ दंग है, लेकिन सोहेल को पूरा विश्वास है कि उन्हें यह रकम मिलेगी। सोहेल को सौ करोड़ रुपये तक के ऑफर्स आ भी गए हैं।
इस फिल्म के जरिए नया इतिहास रचने की सोच रहे सलमान और सोहेल इस फिल्म में आइटम सॉन्ग रखने को तैयार नहीं है लेकिन वह इसके लिए आइटम गर्ल जरूर चाहते हैं। इस फिल्म की नायिका कौन होगी यह अभी भी रहस्य है।